इस्लामाबाद।लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। जवाब में इजराइल ने लेबनान के कई ठिकानों पर हमला किया।इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह हिजबुल्लाह के साथ सीजफायर पर बातचीत नहीं करेगा। इससे पहले खबरें थीं कि अमेरिका में इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर बैठक हो सकती थी।वहीं, पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच जल्द सीजफायर वार्ता शुरू हो सकती है। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं, जबकि ईरान का नेतृत्व संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।इसी बीच, ईरान ने कहा कि अगर इस्लामाबाद में चल रही बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती, तो सिर्फ इजराइल को दोष नहीं दिया जा सकता। इजराइल और अमेरिका के फैसले जुड़े हैं, इसलिए वार्ता फेल होने पर जिम्मेदारी अमेरिका पर भी होगी।
हिजबुल्लाह का इजराइली सैन्य ठिकानों पर हमला:इजराइल का पलटवार;