भोपाल में पेशाब का कहकर वाहन रुकवाया, एसआई से पिस्टल छीनने की कोशिश में हुआ फायर
ब्रह्मास्त्र भोपाल
भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप के मुख्य आरोपी फरहान को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस बीच गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी है।
आरोपी फरहान को घायल हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, उस पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस को फरहान की रिमांड मिली है। रिमांड के दौरान पुलिसकर्मी उसे थाने से उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी की तस्दीक के लिए ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान फरहान ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। ये घटनाक्रम शुक्रवार रात करीब 11 बजे से 11:30 बजे के बीच का है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी फरहान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि मामले में एक और फरार आरोपी अबरार बिलकिस गंज जिला सीहोर में छिपा है। इसके बाद एसआई विजय बामने के साथ कुल पांच पुलिसकर्मी फरहान के साथ वाहन में सवार होकर तस्दीक के लिए रवाना हुए थे।
