बदायूं।यूपी के बदायूं में ठेकेदार ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM यानी उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55 साल) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (35 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी।आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू प्लांट में पराली वेंडर था। तीन महीने पहले उसकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इससे वह खुन्नस मान रहा था। उसने जान से मारने की धमकी दी थी।खौफ में DGM ने वीआरएस ले लिया था, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की- हर्षित मिश्रा ने 4 फरवरी को अजय के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया था। सिक्योरिटी मांगी थी। सुधीर गुप्ता अजय की धमकियों से इस कदर खौफ में थे कि उन्होंने वीआरएस ले लिया था। 31 मार्च को उन्हें चार्ज छोड़ना था। असिस्टेंट मैनेजर हर्षित ने प्लांट से ट्रांसफर मांगा था। बावजूद इसके आरोपी पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
देर रात SSP डॉ. बृजेश सिंह ने मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी अजय कुमार, हल्का प्रभारी SI धर्मेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया। जांच CO सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी है।