हरिफाटक ब्रिज के पास 2 दुर्घटना, युवक-महिला घायल,लोडिंग पिकअप में लगाई आग

उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज मार्ग पर रविवार सुबह और शाम के बीच 2 सड़क दुर्घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिये चरक  अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहली दुर्घटना सुबह 8 बजे के लगभग गोल्डन पेट्रोल पंप के सामने हुई। बाइक पर सवार रामबाबू पिता गोकुल निवासी नलखेड़ा को आयशर ने टक्कर मार दी थी। रामबाबू टाटा कंपनी में सीमेंट मिक्सर ट्राला चलाने का काम करता है। रविवार होने पर वह दोस्त रोहित के साथ बाइक से नलखेड़ा लौट रहा था। दूसरी दुर्घटना शाम को 4 बजे लगभग क्षिप्रा ढाबे के सामने हुई। बाइक पर सवार सरिका और उसके पति अंकित पाल निवासी जयसिंहपुरा को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सारिका घायल हुई है। दोनों मामलो में अस्पताल से सूचना मिलने पर नीलगंगा पुलिस ने  जांच शुरू की है।
तराना थाना क्षेत्र के ग्राम बिछडौद में गैरेज के सामने खड़ी लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 09 जीएच 9796 में बीती रात 11 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। लोडिंग में आग लगती देख आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोडिंग जल चुकी थी। तराना थाना पुलिस के अनुसार लोडिंग पिकअप माकडोन के ग्राम कपेली में रहने वाले सोनू पिता भगवानसिंह राजपूत की होना सामने आई है। जिसने संधारण के लिये गैरज पर खड़ी की थी। सोनू की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment