शुजालपुर। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, संत हिरदाराम नगर द्वारा स्व.लक्ष्मीबेन शाह एवं स्व.कांतिलाल शाह की स्मृति में सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र, शासकीय अस्पताल के सामने शुजालपुर मंडी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. जसवंत यादव एवं नेहा सोनी ने कुल 116 मरीजों की आंखों की जांच के साथ शुगर एवं बीपी परीक्षण किया। जांच के दौरान 52 मरीजों को मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 15 मरीजों की आंखों का नंबर निकालकर उन्हें चश्मे की सलाह दी गई। चयनित मरीजों को बस द्वारा संत हिरदाराम नगर भेजा गया, जहां उनके आॅपरेशन, भोजन, आवास, दवाई एवं चश्मे की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। शिविर के दौरान मरीजों को भोजन पैकेट एवं शुद्ध पानी की बोतलों की व्यवस्था चेतन शाह परिवार की ओर से की गई। कार्यक्रम में सेवा सदन जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य, हरि नारायण परमार, गंगाधर शर्मा, राजेंद्र कात्यानी, नरेंद्र जादव, राहुल परमार एवं शशांक जैन सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
स्व.शाह की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया