उज्जैन।उ माधवनगर थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर सोने की ईंट देने का लालच देकर ₹5 लाख की ठगी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है।जांच में नकली निकली ईंट-पुलिस के अनुसार, फरियादिया ने 24 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि झाबुआ निवासी कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई से उसकी पहचान एक होटल पर हुई थी। दंपत्ति ने विश्वास में लेकर उसे ₹5 लाख में सोने की ईंट देने का लालच दिया, जिसकी बाजार कीमत ₹50-60 लाख बताई गई थी।फरियादिया ने विश्वास में आकर ₹5 लाख का भुगतान कर ईंट खरीद ली। हालांकि, जब उसने सुनार से उसकी जांच करवाई, तो वह नकली निकली। इसके बाद आरोपी दंपत्ति संपर्क से बाहर हो गए।
सोने की ईंट का झांसा देकर 5 लाख ठगे:झाबुआ में आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की पूरी रकम