नई दिल्ली।सोने-चांदी में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,963 रुपए गिरकर 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपए प्रति 10g था।वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 7,695 रुपए घटकर 2.53 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.60 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना दो कारोबारी दिन में 3,867 और चांदी 15,508 सस्ती हुई है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1.60 लाख और चांदी 2.68 लाख पर थी।अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें-ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी:,खरीदारी की मात्रा,पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य है।
सोना ₹2 हजार गिरकर ₹1.56 लाख पर आया:चांदी ₹16 हजार सस्ती होकर ₹2.53 लाख पर आई, ईरान जंग का असर