मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक (2.10%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.08%) की गिरावट है, यह 23,300 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और आॅटो शेयरों में बिकवाली है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर। कच्चे तेल के दाम बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 75,100 पर आया, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट