सुसनेर मंडी में तुलाई गड़बड़ी पर किसानों का हंगामा, तोल कांटा सील

सुसनेर। कृषि उपज मंडी सुसनेर में सोमवार को तुलाई में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी के तोल कांटे पर उनकी फसल की तुलाई सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। नाराज किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए मंडी बंद भी करा दी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसानों की शिकायत के बाद सोयत से एक टन के काटे मंगवाकर तोल कांटे की जांच कराई गई। जांच के दौरान तुलाई में अंतर पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने तोल कांटे को सील कर दिया। मौके पर तहसीलदार रामेश्वर दांगी, थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैंस तथा नापतोल विभाग की अधिकारी दीपशिखा पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया है। जो मंगलवार को तोल कांटे की तकनीकी जांच करेंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार कार्य करने को लेकर मंडी व्यापारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment