बड़नगर। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में सम्पति संबंधी आरोपीयो पर कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व टीम के द्वारा झाँसी उत्तरप्रदेश के चोरो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर घटना में चोरी हुआ नगदी व सोने चाँदी के आभुषणो के बारे मे पुछताछ की जायेगी।
थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि फरियादी शेखर पिता ओमप्रकाश रावल निवासी व्यास कॉलोनी बडनगर ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मै शादी मे सम्मिलित होने उज्जैन गया था तब मेरे व्यास कॉलोनी बड़नगर स्थित मकान पर कोई नही था। अगले दिन जब में शादी से वापस आया तो मेरे मकान का ताला टुटा हुआ तथा घर के अंदर गया तो अलमारी के ताले टुटे हुवे थे घर मे अलमारी में रखे सोने चाँदी के आभुषण व नगदी चोरी हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की तस्दीक कर आरोपीयो की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य के आधार आरोपीयो की तलाश हेतु भरसक प्रयास किये गये। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक वढ-93 उए-3665 का होना संदिग्ध पाया गया। इसके बाद उक्त वाहन की जानकारी ली गई जिसमे वाहन मलिक झाँसी उत्तरप्रदेश का होना पाया गया उक्त वाहन व आरोपीयो की तलाश हेतु टीम को झाँसी उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। टीम द्वारा वाहन मलिक से सम्पर्क कर उक्त दिनांक को वाहन किस व्यक्ति के पास था उसके बारे मे पुछने पर मलिक द्वारा बताया कि उक्त दिनांक को मेरी कार उमेश वर्मा व उसके साथी अरविंद व भुपेन्द्र शादी मे जाने के लिये देवास मध्यप्रदेश गये थे। बाद आरोपीयो के संबंध मे पुछने तथा आरोपीयो के घर पर दबिश देने पर कोई नही मिला बाद तकनीकी मदद से आरोपीगण अरंविद पिता परशुराम कुशवाह भुपेन्द्र प्रजापति उर्फ करिया पिता मातादीन प्रजापति निवासी बरुआसागर जिला झाँसी उत्तरप्रदेश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। घटना मे आरोपीयो का साथी उमेश वर्मा पिता रामकिशन निवासी उदगुआ जिला दतिया की तलाश जारी है। कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, सउनि. सुनील देवके, प्र. आर. राहुलसिंह राठौर, आर. महेश मौर्य, आर. नारायण सरा, आर. अजय चौहान, आर. कैलाश गरवाल, सै. भुपेन्द्र बैरागी, सै. धर्मेन्द्र ड़ाबी सराहनीय भुमिका रही।
सुने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार