सीनियर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन

सत्ते पे सत्ता’, ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में काम किया था, गाने ‘लंबी जुदाई’ में भी नजर आई थीं

ट्रेड मैगजीन फिल्म इंफॉर्मेशन के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनके निधन की वजह क्या थी।

मधु मल्होत्रा ने 1975 में रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म अंधेरा से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद शक्ति सामंत की फिल्म द ग्रेट गैम्बलर में उन्होंने अमिताभ बच्चन के किरदार जय की बहन की भूमिका निभाई। फिल्म कर्ज में उन्होंने पिंकी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म आस-पास में वह प्रेम चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी नजर आई थीं- मधु मल्होत्रा ने फिल्म सत्ते पे सत्ता में भी काम किया था, जिसका निर्देशन राज एन सिप्पी ने किया था। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर इस फिल्म में वह पेंटल के साथ नजर आई थीं। सुभाष घई की फिल्म हीरो में मधु मल्होत्रा फेमस गाने लंबी जुदाई में जिप्सी महिला के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री मुख्य भूमिका में थे। बाद में उन्होंने 1992 की फिल्म हीर रांझा में अनिल कपूर की बहन का किरदार निभाया। 1993 की फिल्म किंग अंकल में उन्होंने मिसेज मलिक की भूमिका निभाई। वह फिल्म गुलाम में भी नजर आई थीं। मधु मल्होत्रा आखिरी बार 2000 में रिलीज हुई मोहन भाकरी की फिल्म वो बेवफा थी में दिखाई दी थीं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment