, उज्जैन।उज्जैन के चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस महिला को इस हनी ट्रैप के लिए लाया गया था, पुलिस ने अब उसी को फरियादी बना लिया है।महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे घनश्याम पटेल से मिलवाया गया और महामंडलेश्वर को फंसाने की योजना समझाई।महिला के मना करने पर उसे 50 हजार रुपए का लालच भी दिया। इस मामले में पुलिस ने साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घनश्याम पटेल ने अग्रिम जमानत के लिए उज्जैन कोर्ट में आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
8 मार्च को दत्त अखाड़ा परिसर में हुई मुलाकात-8 मार्च को बनारस से आई महिला से मिलने के लिए घनश्याम पटेल उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंचा था। वह महिला का बयान रिकॉर्ड कराने की बात को लेकर दत्त अखाड़ा के महंत आनंदपुरी महाराज के पास गया था। इसी दौरान वहां पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी भी पहुंचे।उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और सच्चाई सामने आने पर इसकी सूचना उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा को दी। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद महिला ने घनश्याम पटेल और साध्वी मंदाकिनी पर हनीट्रैप की साजिश रचने के आरोप लगाए। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।