नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इन सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। जम्मू और कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे।
इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गंदेरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी।
नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर, 2024 को खाली हो गई थी।
