सांवेर रोड पर स्क्रैप गोदाम में आग लगी:नरवल क्षेत्र में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

इंदौर।इंदौर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में रविवार सुबह एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल दमकल दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।प्लास्टिक स्क्रैप से फैला घना काला धुआं-गोदाम में रखे प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग के साथ काफी धुआं फैल गया। आसपास के इलाके में काला धुआं फैलने से लोगों को परेशानी हुई।घटनास्थल के पास बने मजदूरों के क्वार्टर तक आग फैलने का खतरा बना रहा। एहतियात के तौर पर मजदूरों ने अपने घरों से सामान बाहर निकाल लिया।दमकल टीम ने आग को फैलने से रोकने के लिए क्वार्टर की ओर से भी पानी डाला। आग बुझाने का काम लगातार जारी रहा।आग पर पाया गया काबू-बीजेपी नेता मासूम जयसवाल ने बताया कि साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी है। फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया। रहवासी शंकर परमार के घर तक धुआं फैल गया था, जिसके कारण वे बाहर आ गए और घर का सामान खाली कर दिया। घर में धुआं भरने से दो-तीन महिलाओं को घबराहट हुई, लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है।फायर ब्रिगेड के एसआई शिवनारायण शर्मा ने बताया कि नरवल में मोहम्मद इरफान के गोदाम में आग लगी थी। वहां कुछ कर्मचारी रहते हैं, जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। गोदाम बंद था और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अब तक करीब 10 टैंकर पानी डाला जा चुका है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment