सारंगपुर। सर्वाइकल कैंसर पर रोक लगाने के लिए किए जाने वाले वैक्सीनेशन हेतु कस्तूर बा गांधी छात्रावास में बच्चियों को अधिक संख्या में वैक्शीन लगाने के लिए छात्रावास अधीक्षक वंदना शर्मा सें बीईओ सुरेश विरमाल, सीएमओ दीपक रानवे, बीआरसी बीएल वर्मा, स्वच्छता प्रभारी सतीश कंडारे आदि ने सम्पर्क किया और वैक्शीनेशन को लेकर बैठक की गई। बीईओ सुरेश विरमाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरूआत होना है यह हमारे लिए गौरव का विषय है. प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान शुरू किया गया है। शासन-प्रशासन का उद्देश्य है, कि बालिकाओं और महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित कर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और किशोरावस्था में दिया गया टीकाकरण इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। नियमित टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से आने वाले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। 6
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए छात्रावास में पहुंची टीम