संभाग आयुक्त आशीषसिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया:बच्चों से सही जवाब मिला तो पीठ थपथपाई

उज्जैन।उज्जैन में संभागआयुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों को समझा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा “खेल-खेल में पढ़ना सीखो” जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। बालिका इशिता, जानवी और छात्र मोहित ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।रिजल्ट शीट का निरीक्षण किया-आयुक्त ने परिणाम आधारित शिक्षण पद्धति और प्रगति रिपोर्ट (रिजल्ट शीट) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment