उज्जैन।सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। गुरुवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के जोड़ ठीक से नहीं भरे जाने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और इंजीनियर एवं ठेकेदार को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी।आयुक्त ने साफ कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर निगम के अधिकारी, संबंधित इंजीनियर, ठेकेदार और कंसल्टेंट भी उपस्थित थे।संभाग आयुक्त ने टैगोर चौराहे से दो तालाब, गेल इंडिया से नीलगंगा चौराहा और मंछामन से हरी फाटक ब्रिज तक चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की जानकारी दी गई। टैगोर चौराहे से दो तालाब तक 9.68 करोड़ रुपए की लागत से 18 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो रहा है, जिसमें वर्तमान में ड्रेनेज का कार्य चल रहा है।
संभागायुक्त ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण:सड़क के जोड़ न भरने पर ठेकेदार को दी कार्रवाई की चेतावनी