संतोष टैगोर की तबीयत बिगड़ी, इंदौर अस्पताल में कराया गया भर्ती
उज्जैन | 19 सितंबर 2025
उज्जैन नगर निगम के अपर आयुक्त आईएएस संतोष टैगोर की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें पहले उज्जैन के वसंत विहार क्षेत्र स्थित अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें इंदौर रेफर किया।
आयुक्त ने लिया संज्ञान
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने भी श्री टैगोर की तबीयत पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल टैगोर इंदौर के अस्पताल में इलाजरत हैं।
शहर में दुआओं का दौर
संतोष टैगोर की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित शहरवासियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
