ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। कप्तान शुभमन गिल के नाबाद शतक के बाद भारत ने 518/5 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। टीम ने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेज दिया। शनिवार का दिन शुभमन गिल के रिकॉर्ड्स के नाम रहा। उन्होंने टेस्ट औसत और शतक के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़ दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में गिल भारत के हाईएस्ट स्कोरर बने। उन्होंने हळउ में सेंचुरी के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।
टेस्ट में औसत और शतक के मामले में बाबर से आगे निकले- गिल भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। गिल अब औसत और शतकों की संख्या के मामले में बाबर से आगे निकल गए। शुभमन ने अब तक 39 टेस्ट में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल हैं। वहीं, बाबर आजम ने 59 टेस्ट में 42.77 की औसत से 4235 रन बनाए हैं, लेकिन उनके खाते में 9 शतक ही हैं। गिल ने बाबर से 20 मैच कम खेलकर भी उनसे ज्यादा शतक लगा दिए और उनका बल्लेबाजी औसत भी बेहतर है। गिल का बेस्ट स्कोर 269 रन है, जबकि बाबर का 196 रन है। हालांकि बाबर ने गिल से कहीं ज्यादा 29 अर्धशतक बनाए हैं। गिल 8 फिफ्टी ही लगा सके।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में गिल ने रोहित को पछाड़ा – भारतीय कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने अब तक हळउ में 10 शतक लगाए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रिकॉर्ड में पूर्व कप्तान रोहित 9 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसके।
3. गिल ने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की कप्तान शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक में विराट कोहली की बराबरी कर ली। गिल ने 2025 में बतौर कप्तान पांचवां शतक लगाया। विराट ने 2017 और 2018 में दो बार एक साल में 5-5 टेस्ट शतक लगाए थे।
4. हळउ में गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने अब तक 71 पारियों में 2826 रन बना लिए। उन्होंने ऋषभ पंत (67 पारियों में 2731 रन) और रोहित शर्मा (69 पारियों में 2716 रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
5. गिल चौथे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने। गिल ने यह मुकाम अपनी 17वीं पारी में हासिल किया। रिकॉर्ड में पहले नंबर पर सुनील गावस्कर और विराट कोहली हैं। दोनों ने 15-15 पारियों में एक हजार रन बना लिए थे।
6. गिल ने 12 इनिंग में 5वां टेस्ट शतक लगाया शुभमन गिल बतौर कप्तान सबसे तेज 5 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पांचवां शतक अपनी 12वीं पारी में ही लगा दिया। इस मामले में गिल इंग्लैंड के एलिस्टर कुक (9 इनिंग) और भारत के सुनील गावस्कर (10 इनिंग) से ही पीछे रहे।
