शुजालपुर। नव संवत्सर 2083 का नगर में गुरूवार को भव्य रूप में स्वागत किया गया। हिन्दू नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने सूर्यदेव को नमन करते हुए अर्ध्य चढ़ाया। इस कार्यक्रम में सुबह लगभग 6 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार सहित बडी संख्या में महिलाएं व पुरूष दुर्गा दरबार के समीप एकत्रित हुए। जिन्होने संयुक्त रूप से सूर्यदेव को जल अर्पण करते हुए नववर्ष की बेला में सुख समृद्घि व शांति की कामना की। इसके उपरांत कीर्तन करते हुए प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। जो कि दुर्गा मंदिर से एमजी रोड,रोकडिया हनुमान मंदिर से श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां पर भगवान के दर्शन उपरांत सभी ने एक दूसरे क ो नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
शक्ति की भक्ति हुई प्रारंभ
हिन्दु नव वर्ष के साथ ही चेत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी हुआ। नवरात्रि पर्व के चलते नगर स्थित विभिन्न देवी मंदिरों व घरों में घट स्थापना की गई। इस पर्व में नागरिक ों द्वारा विशेष पूजा अर्चना व उपवास किए जाते है। नगर के देवालयों में आकर्षक रूप से साज सज्जा की गई। नगर स्थित दुर्गा दरबार, गायत्री मंदिर,कामेश्वरी मंदिर,केलादेवी मंदिर,मॉ काली मंदिर,अन्नपूर्णा मंदिर, जटाशंकर देवी मंदिर सहित अन्य देवालयों में नवरात्रि के प्रारंभ होते है धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए। यह आयोजन श्रीरामनवमी तक जारी रहेगें।
तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं
सरस्वती शिशु मंदिर शुजालपुर मण्डी के आचार्य परिवार द्वारा नवसंवत्सर गुड़ी पड़वा के अवसर पर प्रात: सूर्य को अर्घ्य देकर श्रीराम महामंत्र का जाप किया गया। तत्पश्चात् आचार्य परिवार अलग अलग छह टोलियों में नगर के प्रमुख स्थान पुलिस चौकी चौराहा एवं विद्यालय के मुख्य द्वारा पर उपस्थित होकर सामान्य जन एवं प्रबुद्धजनों के ललाट पर तिलक लगाकर तथा नीम एवं मिश्री खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इसी प्रकार विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने भी चौराहे पर तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
गुड़ी पड़वा मनाई
महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों द्वारा अपने घरों पर प्रतीक स्वरूप ध्वजा में नये कपड़े एवं लोटा बांधने की परम्परा का निर्वाहन किया। महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा परम्परागत तरीके से अपने घरों पर ध्वजा-पताका के रूप में साड़ी एवं लोटा टांग कर इसकी पूजा की गई। ऐसा माना जाता है कि इस दिन से नए साल का प्रारंभ होता है इसलिए इसका अधिक महत्व होता है। महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा पारंपरिक तरीके से इस नववर्ष की अगवानी करते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा की तथा सूर्योदय के साथ ही घर की छत पर प्रतिकात्मक रूप में गुड़ी को बांधा।
आगर मालवा
हिंदू नववर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन, कंपनी गार्डन आगर में सम्राट विक्रमादित्य मंचन नाटिका एवं सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया गया, वहीं सूर्य उपासना के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, सीईओ जिला पंचायत बी एस सोलंकी, अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापत, हरि नारायण यादव, रानुराज नरवाल, एसडीएम मिलिंद ढोके, एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट, कृषि विभाग के विजय चैरसिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के राजीव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निदेर्शानुसार प्रदेशभर में विक्रम महोत्सव एवं सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
महिदपुर रोड
नगर के महाराष्ट्रीयन मराठा समाज द्वारा गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया गया समाज के कार्यकर्ता भास्कर राव शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया नगर में 5 महाराष्ट्रीयन मराठा समाज के परिवार निवास रहते हैं जिनके यहां गुरुवार को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया गया जिस दौरान गुडी बनाई गई जिसमें बस की तथा तांबे के लोटे, नीम की पत्तियां युक्त टहनियां, मोतियों की माला महिलाओं के श्रृंगार किये जाने वाले वस्त्र आदि से गुडी का श्रंगार कर उसके पूजा अर्चना परि जनों कर पूरण पोली चने की दाल व मेवे से बनी मीठी रोटी का भोग लगा कर की गई महाराष्ट्रीयन मराठा समाज में गुड़ी पड़वा का बड़ा महत्व है प्रकृति भी पेड़ पौधों के साथ नव श्रृगांरित अवस्था धारण करती है।