लोकसभा;PM पर आरोप लगाया, सबूत दें:राहुल ने कहा- अभी दे रहा; एपस्टीन के जिक्र पर हंगामा

नई दिल्ली।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल ने एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर है। इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल को तुरंत टोका। उन्होंने कहा- आपने जो भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए।इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं। हालांकि, स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। उन्होंने कहा- मैंने तो सबूत मांगा ही नहीं है। आप बोलते रहिए। बाद में साबित कर दीजिएगा।राहुल ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और बजट को लेकर भी सरकार की आलोचना की। राहुल ने कहा- आपने (केंद्र सरकार) भारत को बेच दिया है। आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है। क्या आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment