लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा विपक्ष 103 सांसदों ने हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली। बजट सत्र का मंगलवार को 10वां दिन है। 1 फरवरी को 2026 का बजट पेश किया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उठाए मुद्दों पर सदन लगातार स्थगित किया जा रहा है। सोमवार को भी लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चली। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा। राहुल गांधी ने कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए , स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment