लिव-इन पार्टनर ने युवती की हत्या की:कॉलेज में किया हमला, दूसरे युवक को लेकर था विवाद

इंदौर।इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, वहीं शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए थे। शुरुआती जांच में डॉक्टरों को उसके साथ ज्यादती की आशंका हुई, जिसके चलते सैंपल भी लिए गए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने किया था। आरोपी ने हत्या की नीयत से पत्थर से वार किया था। देर रात इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।।खाली मैदान में किए थे वार-टीआई आरडी कानवा की टीम ने इस मामले में युवती के दोस्त मुकेश कोरी (45) (निवासी तीन पुलिया) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक युवती और मुकेश कुछ समय से साथ रह रहे थे और दोनों नशे के आदी थे।शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुकेश युवती का खर्च उठाता था और उसे शक था कि युवती के अन्य युवकों से अवैध संबंध हैं। नशे की हालत में उसने खाली मैदान में युवती पर पत्थर से हमला किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment