उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था और लव जिहाद से जुड़े एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जिसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर कर दिया था। करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां से घट्टिया थाना पुलिस उसे 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर थाने लेकर आई है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं फरार चल रहे अल्ताफ और मुस्ताक को रविवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लव जिहाद की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी अक्रोश है। रविवार को हिन्दू संगठन ने बिछडौद में 22 गांवों की धर्म पंंचायत बुलाई। जिसमें आरोपियों के मकान तोड़ने तोड़ने की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धर्म पंचायत में महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
संबंधित समाचार
-
महाकाल लोक में 488 होमगार्ड जवान होंगे तैनात: मंदिर की सुरक्षा के लिए ESB करेगा भर्ती;
उज्जैन।महाकाल लोक और महाकाल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को कंट्रोल... -
गणतंत्र दिवस का समारोह कार्तिक ग्राउंड में:, लाइव करतब दिखाएगा डॉग स्क्वॉड; फुल ड्रेस रिहर्सल हुई
उज्जैन।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन में जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर... -
तराना में फिर पथराव, पुलिस ने खदेड़ा:बस फूंकी-दुकान जलाई, मंदिर पर हमला किया, अब तक 15 गिरफ्तार
, उज्जैन/तराना। तराना में शुक्रवार रात करीब 9 बजे फिर से पथराव हो गया। सूचना मिलते...