यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही है। रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर की पार्टी का बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक किया है। इसमें उनकी पार्टी के खाते में करीब ढाई करोड़ रुपए जमा हैं।रोहिणी ने बताया कि अप्रैल माह में ही पार्टी फंड में ढाई करोड़ रुपए थे। पार्टी को कई लोग चंदा देते हैं। कई लोग नकद में भी चंदा देते हैं, लेकिन इन पैसों से चंद्रशेखर और उसकी पार्टी ने हमारे समाज के कितने लोगों का भला किया। कितने लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक पिछड़ापन दूर करने के लिए क्या कदम उठाए।चंद्रशेखर आजाद को अपनी ही पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए। हमारी पार्टी को लोग 20, 30, 40 रुपए भी डोनेट कर रहे हैं। इससे समझ सकते हैं कि इस वर्ग के लोग कितने गरीब और पिछड़े हैं। फिर भी आजाद पार्टी के लिए चंदा दे रहे हैं। इस चंदे का क्या उपयोग किया जा रहा है, ये पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को सबके सामने रखना चाहिए। ताकि लोगों को भी पता चले कि उनका पैसा कहां जा रहा है।
रोहिणी ने आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अकाउंट का जो पेज शेयर किया है वह अकाउंट गुरुग्राम में है। इसमें पार्टी का पता सी ब्लॉक गोकुलपुर, दिल्ली कैंटोनमेंट लिखा है।रोहणी ने चंद्रशेखर की पार्टी के इस अकाउंट की जानकारी साझा की है।
2.49 करोड़ बैंक बैलेंस, अप्रैल में 12 लाख आए रोहिणी ने सोशल मीडिया पर जो पेज शेयर किया है, उसमें पार्टी के अकाउंट में अप्रैल की शुरुआत में 2.49 करोड़ बैंक बैलेंस था। इसमें 4 और 5 अप्रैल को 22 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए निकाले गए। जबकि 4 अप्रैल को ही 10 लाख रुपए जमा किए गए।2 से 5 अप्रैल के बीच आरटीजीएस, यूपीआई और आईएमपीएस के जरिए पार्टी के अकाउंट में 19, 20, 500, 900 रुपए कई बार ट्रांसफर किए गए। ये सभी अलग-अलग लोगों ने जमा किए हैं।
