नई दिल्ली।राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया।राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें राहत मिली।’
सिर्फ केरल की बात करें तो राज्य में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। वहीं देशभर में केरल की 10 लाख से ज्यादा नर्से काम करती हैं। वहीं, विदेश में यह संख्या 20 लाख से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल ने नर्स का जिक्र कर इस तबके को साधने की कोशिश की है। केरल में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में विधानसभा चुनाव होने हैं।