नई दिल्ली।लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा- मुझे बोलने दिया जाए।उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। राहुल ने कहा- ‘मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा। मैं विपक्ष का नेता हूं। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। मैं बस बता रहा हूं की चाइना-इंडिया के बीच में क्या हुआ। पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए।’ इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित हो गई।राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी। सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित हुई। राहुल गांधी को राजनाथ ने 11 बार, शाह ने 7 बार टोका। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने 2 बार और अनुराग ठाकुर ने 6 बार रोका था।उधर, राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, TMC सांसद शताब्दी रॉय और DMK सांसद डी एम कातिर आनंद ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से इनकार कर दिया।
राहुल की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा:कहा- मुझे बोलने नहीं दिया; समर्थन में विपक्षी सांसदों का भी बोलने से इनकार, पेपर उछाले