अयोध्या। अयोध्या में रामलला मंदिर कैंपस में जल्द एक बेहद भव्य और बेशकीमती प्रतिमा स्थापित होने वाली है। सोने की चमक वाली इस प्रतिमा में हीरा-पन्ना और कई रत्न जड़े हुए हैं। इसे कर्नाटक के एक गुमनाम भक्त ने दान किया है। मंगलवार शाम प्रतिमा कर्नाटक से अयोध्या लाई गई। प्रतिमा 10 फिट ऊंची और 8 फिट चौड़ी है। अनुमानित कीमत 25 से 30 करोड़ है। निर्माण दक्षिण भारत की शिल्पकला से किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया- प्रतिमा किसने भेजी है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। इसका वजन कराया जा रहा है। हालांकि अनुमान है कि 5 क्विंटल वजनी प्रतिमा होगी। जल्द पूरी डिटेल साझा की जाएगी।
राममंदिर को गुमनाम भक्त ने दी 30 करोड़ की प्रतिमा
