सुसनेर। रमजान के पवित्र और बरकतों भरे महीने में नगर में अलीम हजरात के सम्मान का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नियामत भाई के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से आए अलीम हजरात का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद, विलायती मस्जिद, खटला मस्जिद, एमईएस मस्जिद, मोहल्ला बावड़ी मस्जिद, कलंदरी मस्जिद, मदरसा अशरफुल उलूम, उमर बिन खत्ताब मस्जिद, कॉलोनी मस्जिद, मक्का मदरसा तथा मैना रोड मस्जिद से जुड़े हाफिज और अलीम हजरात का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र, त्याग और आपसी प्रेम का संदेश देता है। समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। रमजान के मुबारक महीने में नगर के अलीम हजरात का सम्मान
सुसनेर। रमजान के पवित्र और बरकतों भरे महीने में नगर में अलीम हजरात के सम्मान का एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नियामत भाई के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से आए अलीम हजरात का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद, विलायती मस्जिद, खटला मस्जिद, एमईएस मस्जिद, मोहल्ला बावड़ी मस्जिद, कलंदरी मस्जिद, मदरसा अशरफुल उलूम, उमर बिन खत्ताब मस्जिद, कॉलोनी मस्जिद, मक्का मदरसा तथा मैना रोड मस्जिद से जुड़े हाफिज और अलीम हजरात का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र, त्याग और आपसी प्रेम का संदेश देता है। समाज में भाईचारा और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
रमजान के मुबारक महीने में नगर के अलीम हजरात का सम्मान