बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के एक चर्चित योग गुरु पर नाबालिग लड़की सहित 8 महिलाओं से रेप का आरोप लगा है। 17 साल की पीड़िता ने योग गुरु निरंजन मूर्ति के खिलाफ राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, योग गुरु निरंजन मूर्ति राजराजेश्वरी नगर में एक योग केंद्र चलाता है। आरोप है कि उसने योग केंद्र में आने वाली लगभग आठ महिलाओं, जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, उन सभी का रेप किया।
योग गुरु ने 8 महिलाओं से किया रेप, 17 साल की लड़की ने कराई शिकायत
