यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने वालों पर मामला दर्ज:आरोपियों में बजरंग दल के चार कार्यकर्ता भी,

इंदौर।इंदौर की नर्सी मूंजी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ के मामले में गांधी नगर पुलिस ने बजरंग दल के चार कार्यकर्ताओं सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ये लोग 12 फरवरी को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में जबरिया घुस गए थे और उसे अश्लील बताते हुए हंगामा किया था। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी।हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। यूनिवर्सिटी ने अपना पक्ष भी रखा, लेकिन आरोपी कार्यक्रम बंद कराने पर अड़े रहे, आखिर कार्यक्रम रोक दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। जिनकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि 12 फरवरी को निम्स यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ था। जिसमें कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता डंडे ओर पाइप लेकर अंदर घुसे थे। उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की। वही कैंपस के कांच फोड़ दिए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से आवेदन दिया गया था। जिसकी जांच के बाद बुधवार को गांधी नगर पुलिस ने तोड़फोड़, बलवा, जबरन घुसने ओर मारपीट की धाराओं में बजरंग दल के 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर की है।वेलेंटाइन वीक का कार्यक्रम चल रहा था यूनिवर्सिटी में वेलेंटाइन वीक के तहत कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कैंपस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस दौरान यूनिवर्सिटी का स्टाफ और प्रोफेसर भी मौजूद थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment