ब्रह्मास्त्र गाजियाबाद
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर के दौरान जीशान नाम के आरोपी को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जीशान अमरोहा का रहने वाला है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर के दौरान जीशान को दो गोलियां लगीं। उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीशान अमरोहा का रहने वाला था।
यह मुठभेड़ लोनी इलाके में हुई। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे मामले की जांच जारी है। इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का बयान दिया था। इसके अगले ही दिन आरोपी एनकाउंटर में मारा गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावर सलीम के दफ्तर में घुसे थे और उन्होंने चाकू से गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे। गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी गर्दन का आॅपरेशन किया जा चुका है और एक अन्य सर्जरी होनी है।
उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
वीडियो कंटेंट को लेकर मिलती थी धमकी
सलीम वास्तिक खुद को ह्यएक्स मुस्लिमह्ण बताते हैं और यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार विरोध और धमकियां मिलने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि लगातार बयानबाजी के कारण वो कुछ लोगों के निशाने पर थे।
हमले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।