इंदौर।इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक शोरूम कर्मचारी युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर ईशान पुत्र उमेश चौहान, निवासी गोपुर चौराहा क्षेत्र, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दोस्ती के बाद आरोपी बना रहा था दबाव-पीड़िता ने बताया कि आरोपी से पहले उसकी दोस्ती थी, लेकिन शादी के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बावजूद आरोपी लगातार बात करने के लिए दबाव बनाता और आने-जाने के दौरान पीछा करता था।युवती के अनुसार आरोपी ने जरूरत के नाम पर उसकी सोने की अंगूठी और टॉप्स ले लिए थे, जिन्हें वह अब तक वापस नहीं कर रहा है।घर पहुंचकर की गाली-गलौज और मारपीट-शनिवार रात आरोपी कार से युवती के घर पहुंचा और बाहर खड़े होकर अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट की।शोर-शराबा सुनकर युवती की मां और भाई बाहर आए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया।देर रात थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत-घटना के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती से छेड़छाड़, घर पहुंचकर मारपीट:अन्नपूर्णा क्षेत्र में आरोपी पर एफआईआर, लगातार पीछा करने का भी आरोप