युवक से मारपीट करते एसआई ने गालियां देते हुए वीडियो सामने आया : अधिकारीकरेंगे जांच

इंदौर। रेडिसन चौराहे पर एक ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम सिंह तोमर की मारपीट का वीडियो सामने आया है।वीडियो में  दिख रहा है कि युवक जमीन पर बैठकर एसआई के पैर पड़ते हुए उनसे माफी मांग रहा है, लेकिन एसआई उसे लातों से मारते हुए गालियां देने लगते हैं। एसआई कहते हैं- दो-दो पुलिस वाले आगे खड़े तेरे, तू बोल रहा है रोकेगा नहीं, जबकि युवक कहता है कि सर आपके कहने पर रोक तो दिया…

यह वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार गलत है। वीडियो काफी छोटा है, जिसमें एसआई मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। घटना की शुरुआत कैसे हुई? विवाद क्या था? यह स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले में एसआई के बयान लिए जाएंगे। एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment