उज्जैन।फ्रीगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक हंगामा करते हुए घर की खिड़की से होता हुआ पाइप लाइन में चढ़ गया। इस दौरान वहां भीड़ लग गई और लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। माधव नगर पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका है। युवक का नाम कुंदन बताया जा रहा है जो बिहार का रहने वाला है।माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि फ्रीगंज स्थित माहेश्वरी नमकीन के पास रहने वाले तरुण के घर में एक चोर के घुसने की खबर पर थाने का बल पहुंचा था। पुलिस जब तक पहुंची तब तब तक भागने की कोशिश में घर के पाइप में लटका हुआ था। इस दौरान उसे उतारने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की और उसे नीचे उतारा। इस दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। भारती ने बताया कि युवक का नाम कुंदन है और वह बिहार का रहने वाला है। उसके परिवार वालों से बात की है। उन्होंने बताया कि कुंदन का भागलपुर में भी इलाज चला था। कई दिनों से वो घर से गायब था। परिवार वालों से उसके मानसिक रोग के इलाज के पेपर मंगवाए हैं। परिवार वाले कल पहुंचेंगे और उसे बिहार ले जाएंगे।पुलिस ने बताया की शाम को कुंदन ने जमकर हंगामा किया। एक के बाद एक दो अलग-अलग घरों में घुसा। छत पर चढ़ा और पाइप पकड़कर लटका रहा।
युवक का पाइप पर लटककर जमकर हंगामा:घर में घुसे युवक को पकड़ने पुलिस पहुंची