ब्रह्मास्त्र भोपाल
प्रदेश सरकार ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों के बाद वस्तुओं पर टैक्स की नई व्यवस्था लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें सभी तरह की सब्जियां, फल, पशु एवं मांस भी छूट में शामिल है। खास बात यह है कि सरकार ने जीवित गोवंशीय पशु के अलावा गोवंशीय पशुओं के मांस (ताजा या ठंडा) को भी टैक्स फ्री किया है। सरकार का यह फैसला चौंकाने वाला है। हालांकि मप्र में गोवंशीय पशुओं से मांस उत्पादन की कोई सूचीबद्ध इकाई नहीं है, लेकिन करमुक्त के फैसले से यह साफ है कि राज्य के भीतर गोवंशीय पशुओं के मांस विक्रय पर कोई रोक नहीं है।
देश की राजनीति में गाय प्रमुख मुद्दा है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माल और सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 9 के तहत कर की छूट के तहत पशुओं की खरीद-विक्रय पर भी कोई प्रतिबंध नहीं हैं, वहीं मछली, मछली का मांस, अंडा, हड्डियां, सींगकोर, खुर, सींग का आटा भी कर छूट में शामिल है।
गौ शालाओं का सर्वे, गाय
कलेक्ट्रेट पहुंचाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने गौ मांस को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने को लेकर सवाल उठाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि खुद को गौ भक्त होने का दावा जो सरकार करती है, उनके राज में गौ मांस को टैक्स फ्री किया जा रहा है। पटवारी ने राज्य सरकार की ओर से जो गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया उसका हवाला देते हुए ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना में स्पष्ट है कि सभी तरह की सब्जियां, फल, पशु और गौ मांस भी छूट में शामिल है। इसमें जीवित गौ वंशीय पशु के अलावा गौ वंशीय पशु के मांस को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। जीएसटी में गाय पर जीरो प्रतिशत टैक्स बताता है कि बीजेपी की कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लिए गाय केवल वोट कमाने का माध्यम है। जब वोट मिल जाता है तो यही बीजेपी गाय का कत्ल कर देती है। उन्होंने कहा कि भारत से गौ मांस का सबसे ज्यादा निर्यात होता है। कांग्रेस अब जीएसटी और गायों के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी कर रही है। प्रदेश भर में गायों की स्थिति का जायजा लेने के लिए गौ शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद में जितनी गायें सड़कों पर लावारिस बैठी होती हैं, हर जिले में इन गायों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे कांग्रेसी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम गौ शालाओं का विजिट करेंगे और वहां देखेंगे कि गौ भक्तों की सरकार में गौ माता किस हाल में है और जो सड़कों पर गायें बैठी होती हैं जो आए दिन दुर्घटना की शिकार होती हैं उन्हें लेकर हम कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
ल्ल मध्य प्रदेश में मीट प्रोडक्शन का डेटा- मध्य प्रदेश में मांस उत्पादन का प्रतिशत देखें तो 2022-23 में मध्य प्रदेश में कुल मांस उत्पादन 138.98 प्रतिशत हुआ जो कि 2021 -22 की तुलना में 9.37 प्रतिशत ज्यादा है। 2022-23 में प्रति व्यक्ति मांस की उपलब्धता 1.62 किलोग्राम है। मांस उत्पादन में सबसे ज्यादा योगदान मुर्गी पालन का है, जो कि करीब 47 प्रतिशत है। जबकि बकरी पालन से योगदान 29 प्रतिशत है।
ल्ल 26 सितंबर से कांग्रेस का कैंपेन, जीएसटी की पोल-खोल- जीएसटी को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में 26 और 27 सितम्बर को कैंपेन चलाएगी। इसमें कांग्रेस बाजार में व्यापारियों के बीच जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम बताएंगे कि 9 साल बाद आखिर कैसे मोदी सरकार को राहुल गांधी जिस जीएसटी का विरोध कर रहे थे उसी के मुताबिक यू टर्न लेना पड़ा।
ल्ल टैक्स फ्री गौ मांस के सवाल पर क्या बोले मंत्री- गौ मांस को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिया गोलमोल जवाब और दूसरे सवाल पर कुछ बोले बगैर चले गए।
