ब्रह्मास्त्र उज्जैन
रविवार रात 1 बजे के लगभग इंदौर रोड मेघदूत ढाबे के समीप एक गार्डन में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये फायर ब्रिगेड की दमकल जब तक पहुंची तब तक आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी और उसने गार्डन में बने हाल को अपनी चपेट में ले लिया था इस कारण गार्डन व हाल में रखा सामान जल गया। बड़ी मशक्कत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन नहीं हो पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।