भौरासा। हर साल की तरह इस साल भी इजितमाई शादी कमेटी भौरासा के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 रविवार सुबह 10 :00 बजे से रखा गया जिसको लेकर पिछले कई दिनों से समिति बड़ी जोर शोर से तैयारी कर रही थी इसी के तहत कस्बा भौरासा में 22 वी बार लगातार इजितमाई शादी कमेटी के जरिए पुराना थाने के पीछे वाले मैदान पर आयोजित किया गया जिसमें 28 जोड़ो का निकाह शहर काजीयों के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें वर वधुओ के द्वारा शहर काजी व समस्त मेहमानों को साक्षी मानकर तीन बार कबूल है कबूल है किया गया इस सम्मेलन में इंदौर उजजैन शाजापुर शुजालपुर आष्टा सीहोर देवास सोनकच्छ पिपलरावा कमलापुर हाटपिपलिया नेवरी चापड़ा अमरपुरा खटामबा जामगोद सहित कई क्षेत्रों से वर वधू विवाह के लिए पहुंचे थे इस सम्मेलन में लगभग 8 से 10 हजार लोग पहुंचे जिसमें कमेटी द्वारा सात बगैर वालीद के जोड़ों का निकाह कमेटी द्वारा निशुल्क कराया गया वहीं कमेटी संमेलन अध्यक्ष रहमान बैग द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष भी बगैर वालिद के बच्चों का निशुल्क विवाह समिति के द्वारा कराया जाता है इस अवसर पर देवास शहर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी,
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद इनानी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर, पार्षद भादर सिंह भाटिया, अबरार गांधी, गुलरेज मदनी, संदीप चावडा, अफजल मंसूरी,दिनेश यादव,कैलाश सिंह ठाकुर, निजाम कुरैशी, इरफान मदनी, सोहेल चिश्ती, लकी बाबा, अयूब टाइगर, दिनेश मालवीय,चाद साहब, शुभम नागर, जाइद मसूरी,
भुरू भाई सेंटीग, इलियास खान, यासीन मंसूरी, अकील भाई,आदि लोग मौजूद रहै,,इसी तरह भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पटेल यशवंत सिंह राजपूत, एल्डरमैन मुकेश कुमावत, डॉ रूप सिंह नागर,अजब सिंह धाकड, सरदार खान, कन्हैया लाल खाटवा,आदि लोगों ने सम्मेलन में पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया इसी के साथ कमेटी द्वारा इस अवसर पर पधारे गए समस्त मेहमानों का साफा बांधकर इस्तकबाल किया गया
वहीं भौरासा थाना प्रभारी अनीता सिंह,मुख्य नगर परिषद श्रीमती सविता सोनी, विद्युत मंडल अधिकारी मसूर अली,कर्मचारी व नगर परिषद के कर्मचारियों का भी इस सम्मेलन में विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर कमेटी द्वारा इनका भी साफा बांधकर सम्मान किया गया इनका रहा विशेष सहयोग,, सम्मेलन में सदर मिर्जा रहमान बैग,अंजुमन सदर आफताब आलम खान,खुर्शीद खान,जाकिर सर,फारुक सर,गड्डी मामू,बुरहांन भाई दुरार्नी,वकील साहब,सईद भाई न्यू डी लाइट कार्यक्रम का संचालन सलीम सर के द्वारा किया।
मुस्लिम समाज का 22 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न