मा भारती के सेवकों के लिए बनेगी क्षेत्र में लाइब्रेली-डॉ सोनकर

भौरासा । भौरासा से लगे ग्राम पंचायत संवरसी मे शहीद द्वारा और स्मारक निर्माण का भूमि पूजन किया गया
ज्ञात हो कि नवंबर 2025 में ग्राम के युवा 2013 में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे इसी दौरान वे वीरगति को प्राप्त होकर शहीद हो गए थे जिसमें उनके पार्थिव शरीर को नगर से होकर अपने गृह ग्राम संवरसी लेजाया गया था जहां जहां से पार्थिव शरीर लेजाया का रहा था समस्त वासियों ने पुष्पांजलि कर शाहिद को सलामी दी थी।
इसी के चलते अंत्येष्टि पर सोनकच्छ विधायक डॉक्टर सोनकर ने कहा था कि शहीद याद में जो भी ग्राम वासी चाहते हो समस्त मान स्वीकार हे जो भी नियम अनुसार होगा शहीद परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी साथ ही भाजपा की केंद्र ओर प्रदेश की सरकार हमेशा शहीद परिवार वालों के साथ रही हे हमने हमारी भारतीय जनता पार्टी सरकार की तरफ से जो वादा किया था वह पूरा किया संवरसी के रहने वाले मां भारती के सपूत अमर शहीद संजय मीणा ग्रेनेडियस) अरुणाचल प्रदेश में अपने कर्तव्य निभाते हमने देश के एक सच्चे नायक को खो दिया है संजय मीणा जी ने यूनिट 11 ग्रेनेडियस में रहते हुए मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है वे शहीद हो गए थे ऐसे वीर देश के लिए अपना बलिदान देने वाले,शहिद संजय मीणा के याद किया जाएगा इसी को ध्यान में रखते हुए इस इस वीर सपूत की याद में ग्राम पंचायत संवरसी में शहीद द्वार और चबूतरा स्मारक निर्माण का भूमि पूजन किया गया साथ अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा में क्षेत्र के समस्त वर्तमान,रिटायर,ओर शहीद हुए मा भारती के सपूतों की जानकारी एकत्रित कर एक सुसज्जित लाइब्रेली बनवाई जाएगी जिसमें हमारे युवा उक्त स्थान पर बैठ कर लाइब्रेली उनके कठोर,परिश्रम देश के प्रति अपने कर्तव्य को जान सके ओर सेना में भर्ती होने मंशा क्षेत्र के युवाओं में बड़े जिससे हमारे देश की सेन्य शक्ति और बलशाली हो सके।
कार्यक्रम के अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत भोरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जोशी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद सेठी पूर्व जनपद अध्यक्ष दशरथ सिंह धाकड़ रामचरण चौधरी सर,हिम्मत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment