उज्जैन। 10 साल की मासूम के साथ छत्रीचौक गार्डन में दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने ढाई माह बाद पिंगलेश्वर स्थित जयगुरूदेव आश्रम से गिरफ्तार किया है। खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि नाथुराम पिता श्रवण शुक्ला 61 साल मूलरूप से उमरिया भिंड का रहने वाला है। 6 साल से वह दूसरी पत्नी के साथ दुर्गा कालोनी राऊ जिला इंदौर में निवास कर रहा है। फरवरी माह में वह दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी को जयगुरूदेव आश्रम का बोलकर उज्जैन ले आया था। उस दौरान मासूम को वह छत्री चौक गार्डन लेकर पहुंचा और अंधेरे में उसके साथ गलत काम किया। मासूम ने घर लौटने के बाद अपनी मां को घटना बताई। मार्च माह में मां ने खाराकुआ थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पास्को एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया। एसआई लिवान कुजूर ने बताया कि लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार शाम खबर मिली कि आरोपी जयगुरूदेव आश्रम के भंडारे में आया हुआ है। टीम के साथ आश्रम पहुंचकर भीड़ के बीच से आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को... -
महामंडलेश्वर के खिलाफ साजिश रचने वाले की तलाश दबिश -बनारस की महिला से दर्ज कराना चाहते थे शोषण का झूठा केस
उज्जैन। चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर पर शोषण का झूठा केस दर्ज कराने की साजिश रचने वालों... -
एकतरफा प्यार में युवक की अजीबो-गरीब हरकत महिला के चुराता लेता था घर के बाहर सूखते अंडर गारमेंट्स
उज्जैन। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले युवक की अजीबो-गरीब हरकत सामने आई है। वह पड़ोस...