मानव अधिकार स्थापना दिवस मनाने हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

देवास। मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मानव अधिकार दिवस के अवसर पर इंदौर में मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ द्वारा मनाए जाने वाले मानव अधिकार स्थापना दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय आयोजन किए गया जिसकी शुरूवात आज मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ के पदाधिकारियों का सम्मान एवं नियुक्ति पत्र देकर शुरूआत की गई एवं पदाधिकारीयो का सम्मान संगठन के मार्गदर्शक श्री हरि वल्लभ मेहता जी द्वारा दिया गया एवं मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह छाबड़ा एवं प्रदेश सचिव हिमांशु यादव द्वारा नवनियुक प्रदेश पदाधिकारियों जिसमें आत्मजीत सिंह मोंगा ज, सुनील कुकरेजा , मुकेश शर्मा ,गोपाल वर्मा , नितिन बतरेजा , दलजीत सिंह भाटिया ,संदीप वर्मा जसवंत सिंह ठक्कर, आशुतोष मोदी , बी के दौलत राम ,जी किशोर सलूजा ,देवीदास जी कंधारी ,तजेंद्र सिंह राजपाल जी , ओम प्रकाश पालीवाल राजेश तलरेजा , पृथ्वी तलरेजा, हर्ष सोनी, हिमेश चंदानी सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें पदाधिकारीयो द्वारा मानव अधिकारों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही पौधारोपण किया गया एवं नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि जन जागरण अभियान एवं पौधारोपण देवास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment