महिदपुर। नगर में रंग पंचमी का त्योहार पारंपरिक उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर में हिंदु उत्सव समिति द्वारा रंगारंग गेर निकाली गई। गेर शुरू होने के पहले विजय स्तंभ पर भारत माताकी आरती, राष्ट्रगान हुआ। गेर में बेंड, डीजे के साथ ही मोटू-पतलू की वेशभूषा में कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे, बैंड पर युवाओं की टोलियां झूम रही थी। फायर बिग्रेड से निकली बौछारे युवाओं का उत्साह बढा रही थी। वही गुलाल, रंगों से सडके सराबोर हो गई। चैक बाजार में हनुमान चालिस सामुहिक पाठ हुआ। गेर में हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष डा विपुल धाडीवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिसौदिया, संरक्षक भगवानसिंह पंवार, विधायक दिनेश जैन बोस, सुधीर मूणत, विक्की यादव, लोकेश अण्डेरिया, मनोज प्रजापत, विष्णु मालवीय, जंगी सोलंकी, सुभाष राठी, दिनेश बगाना, गौरव जायसवाल, राधेश्याम नरवरिया सहित सभी दलों के कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में नागरिक शामिल हुए। वही सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस- प्रशासन मुस्तैद रहा। हिन्दू उत्सव समिति ने रंगपंचमी की गैर को ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु सभी धार्मिक महानुभावों, समस्त आनुसांगिक संगठनों, अन्य सामाजिक संगठनों एवं समितियों, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, एमपीईबी तथा विगत कई दिनों से अनवरत इस कार्य में लगे समस्त कार्यकतार्ओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का भी हार्दिक धन्यवाद दिया।
शुजालपुर
नगर सहित अंचलों में रंग पंचमी का पर्व रविवार को उत्सााह के साथ मनाया गया। इस पर्व के चलते सुबह से दोपहर तक रंगों की बौछार होती रही। शहर में रंग पंचमी पर्व की शुरूआत शासकीय महाविद्यालय मैदान पर खिलाडियों द्वारा आयोजित होली के रंग मित्रों के संग कार्यक्रम के साथ हुआ। जिसमें कोई पूर्व खिलााड़ियों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही। यहां पर युवाओं ने जमकर होली खेली और होली के गीतों पर नृत्य भी किया।
पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई गैर
मंडी क्षेत्र में रंग पंचमी पर्व पर निकलने वाली पारंपरिक गेर का शुभारंभ श्री राम मंदिर के समीप से हुआ। रविवार को लगभग 10 बजे भगवान श्री राम की आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान को रंग गुलाल लगाकर फू लों से होली खेली। उसके उपरांत ढोल नगाड़ों के साथ गेर का शुभारंभ हुआ। जोकि लोहिया मार्ग, रोकडि?ा हनुमान मंदिर, टेंपो चौराहा, एमजी रोड, मंडी बस स्टैंड, दिगंबर जैन मंदिर रोड होते हुए गुजरी। इस गैर में जमकर रंग गुलाल उड़े तो नगर पालिका की दमकल से पानी की बौछार की गई। गैर में शामिल होकर नागरिकों ने रंग गुलाल लगाई। कई स्थानों पर युवाओं ने फ ोटो और सेल्फ ी भी खींची। इस गैर का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। नगर में इस पर्व के चलते एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात रहा। उधर सिटी क्षेत्र में भी श्री हनुमान अखाड़ा रायकनपुरा से गेर निकाली गई,जो कि सिटी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस रायकनपुरा पहुंची। जहां पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे। इस पारंपरिक गैर के दौरान नागरिकों ने जमकर होली खेली। साथ ही अंचलों में भी जमकर होली खेली गई।
महिदपुर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में निकली रंगारंग गेर