महिदपुर गंगावाडी मेले का हुआ समापन, व्यापारियों को किया पुरस्कृत

महिदपुर। नगर पालिका परिषद महिदपुर द्वारा आयोजित 103वां गंगावाडी मवेशी मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर पालिका सीएमओ राजा यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कहा कि गंगावाडी मेला अति प्राचीन और ऐतिहासिक मेला है। इस वर्ष हजारों लोगों ने मेले में भाग लेकर इसे सफल बनाया। उन्होंने नगर पालिका द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदर्श व्यापारियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment