महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस  पहुंचे उज्जैन, महाकाल दर्शन किए – गर्भगृह में जाकर सोला पहनकर किया बाबा का अभिषेक-पूजन 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शनिवार को उज्जैन आए। इस दौरान वे महाकाल मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान महाकाल के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए। 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोला पहनकर बाबा महाकाल का अभिषेक-पूजन संपन्न किया। पूजन संजय पुजारी, विकास पुजारी ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान गर्भगृह में आकाश पुजारी, पंडित रमण त्रिवेदी भी मौजूद थे। उन्होंने श्री फडणवीस का पुष्पमाला पहनाकर, दुपट्‌टे आदि से सम्मान किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाबा महाकाल के भक्त है और पूर्व में भी वे कई बार उज्जैन प्रवास के दौरान मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे और सफलता की कामना से पूजा-अर्चना कराई। साथ ही महाराष्ट्र व देश में सुख समृद्धि व शांति के लिए बाबा से प्रार्थना की।  
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment