महाराष्ट्र के मंत्रीभुजबल का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:गलती से की हेलिपैड से 1km दूर लैंडिग ;

पुणे।महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर पार्किंग एरिया पर उतर गया। यह जगह हेलिपैड के लिए तय नहीं थी, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।हेलिकॉप्टर की लैडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखा कि पार्किंग एरिया में कई कार कतार में खड़ी थी। वहीं पर गाड़ियों के सामने हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की गई। इस दौरान धूल का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment