उज्जैन।उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। महाकाल मंदिर में महंत की पदवी से इस्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं को दौर शुरू हो गया। विनीत गिरी ने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार अस्वस्थ होने के चलते अखाड़े को इस्तीफा भेजा है। लेकिन अब तक अखाड़े ने इस पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।6 साल पहले संभाली थी गादी-करीब 6 साल पहले 13 मार्च को महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से विनीत गिरि महाराज को महंत के पद पर विराजमान कराया गया था। अखाड़े के पदाधिकारियों व अन्य साधु-संतों ने पहले उन्हें चादर ओढ़ाकर उन्हें अखाड़े की गादी प्रदान की थी। जिसके बाद से विनीत गिरी ने महाकालेश्वर में भस्म अर्पित करने व ओंकारेश्वर व रामेश्वर मंदिर में पूजन की जिम्मेदारी महंत के रूप में संभाली थी।
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत का इस्तीफा:6 साल पहले संभाली थी गादी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला