महाकाल मंदिर और लोक में होली पर रंग-गुलाल प्रतिबंधित

उज्जैन।होली पर्व पर 2 और 3 मार्च को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और महाकाल लोक में रंग-गुलाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह, नंदी मंडपम और गणेश मंडपम सहित संपूर्ण परिसर में किसी भी प्रकार का रंग ले जाने, उड़ाने या विशेष उपकरणों के उपयोग पर रोक लगा दी है।प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, यह नियम श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुजारी, पुरोहित, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों पर भी लागू होगा।मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मी सघन जांच करेंगे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई गुपचुप तरीके से रंग न ले जा सके। हालांकि, परंपरा के निर्वहन के लिए त्रिकाल आरती के दौरान मंदिर की कोठार शाखा द्वारा उपलब्ध कराया गया 1-1 किलो हर्बल गुलाल ही पुजारियों द्वारा अर्पित किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment