उज्जैन।उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डाक विभाग की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान देश-विदेश में श्रद्धालुओं की मांग पर अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का लड्डू प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेजे जाने की घोषणा की गई।यह सम्मेलन मंगलवार शाम को क्षिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित किया था। इसमें हजारों ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे। जहां केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक विभाग की भूमिका को “देश की जीवनरेखा” बताया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से घोषणा की कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए अब महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद डाक विभाग द्वारा पैक कर स्पीड पोस्ट से देशभर में भेजा जाएगा। उन्होंने इस पहल को सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि एक पुण्य कार्य बताया।
महाकाल-ओंकारेश्वर का प्रसाद अब स्पीड पोस्ट से:उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवकों का हुआ सम्मान