नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि वह और उनकी पार्टी मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगी। ममता आज SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने वाली हैं।दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने दिल्ली में बंगाल के लोगों के साथ बदसलूकी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संबंधित संस्थानों से जवाब मांगेगी। ममता ने कहा- मैं बंगा भवन जा रही हूं, ताकि वहां मौजूद अपने लोगों से मिल सकूं और दिल्ली पुलिस की ज्यादतियों को देख सकूं।अगर इस देश में कोई नहीं लड़ेगा, तो मैं लड़ूंगी, हमारी पार्टी लड़ेगी। दिल्ली के लोगों को पता ही नहीं है कि बंगाल में क्या हो रहा है। मुझे अभी-अभी जानकारी मिली और मैं कपड़े तक नहीं बदल पाई।
ममता बोलीं- देश में कोई नहीं लड़ेगा तो मैं लड़ूंगी: TMC सदस्यीय दल SIR को लेकर CEC से मुलाकात करेगा