मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन की बैठक संपन्न

बड़नगर। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन की एक बैठक किला प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सचिव राहुल मालवीय, जिलाध्यक्ष पंकज डूंगरिया एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए राहुल मालवीय ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी विभागों में काम करने वाले ठेका कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी को हरियाणा सरकार की तर्ज पर निगम मंडल आयोग बनाकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए एवं जीवन निर्वाह लायक वेतन मिले। इस मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में चल रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment